हमीरपुर (अरविंदर सिंह): प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैड में कोविडवैक्सीन की बूस्टर डोज लगाने के लिए मंगलवार को कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों बढ़-चढ़कर के भाग लिया। इस कैंप में स्वास्थ्य कार्यकर्ता सरिता देवी ने बूस्टर डोज लगवाने के लिए आए सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की कुल 88 डोज लगाई। इसमें आशा वर्कर सीमा कुमारी और शीला कुमारी ने भी उनका साथ दिया।
इस कैंप में डिस्ट्रिक्टबकोऑर्डिनेटर डिसएबल हेल्पलाइन फाउंडेशन से राजन कुमार ने भी कोविड वैक्सीन की डोज लगवाई। राजन कुमार ने दिव्यांग जनों को संदेश दिया कि सभी दिव्यांग भाई कोविड वैक्सीन की डोज जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि इस वैक्सीन को लगाने से कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है। जल्द से जल्द अपने नजदीकी सेंटर में जाकर इस वैक्सीन को हमारे दिव्यांग भाई-बहन जरूर लगवाएं।
इस कैंप में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैड के डॉ. अभिषेक कुमार ने लोगों को कोविड वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। इस वैक्सीन को लगवाने से जो लोगों में अनेक प्रकार की भ्रांतियां उत्पन्न हुई है उनसे सभी लोगों को निश्चित करवाया गया। उन्होंने बताया कि इस वैक्सीन से कोई साइड इफेक्ट नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से कोविड की बूस्टर डोज लगवाने की बात कही।
