केलांग (मनमिन्दर अरोड़ा): तलजोन जुंडा ओथंग यंगथंग व अन्य क्षेत्रों के ग्रामीणों से मंगलवार को मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी गई। इस दौरान पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि वे प्रदेश सरकार से मांग की हैं कि क्षेत्र के नालों में आई बाढ़ से जो कुहलें तबाह हो गई हैं , उनका जल्द से जल्द निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री घाटी के लोगों को गुमराह कर रहे हैं और चुनावी उद्घाटन कर रहे हैं, जो सरासर गलत है। उन्होंने कहा कि मंत्री मार्कंडेय उन्हीं योजनाओं का उद्घाटन करें जिनका बजट आ गया है।
रवि ठाकुर ने कहा कि स्थानीय मंत्री कहते हैं कि उन्होंने 18 पुलों का उद्धाटन किया और छः और करने जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इतने पुल नहीं बनाएं जितने स्थानीय विधायक बता रहे हैं। इस हिसाब से मंत्री मार्कंडेय सुपर मुख्यमंत्री से कम नहीं हैं। रवि ठाकुर ने कहा कि मंत्री महोदय उद्घाटनों और हवाई शिलान्यासों के नाम पर लोगों को गुमराह न करें। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा नेताओं के सभी हथकंडे समझ चुकी है। रवि ठाकुर ने कहा कि अफसर सरकार व मंत्री के एजेंट न बने।
