मंडी (परी शर्मा): कांग्रेस के नेता एवं मंडी नगर निगम के वार्ड नंबर 4 नेला से पार्षद राजेंद्र मोहन ने भी मंडी सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारी जताई है। राजेंद्र मोहन ने कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह से कहा है कि वह मंडी सदर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं, मेरा आवेदन स्वीकार करें।
राजेंद्र मोहन ने कहा कि वह लिखित तौर पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि उनके बेटे अंशुल मोहन पीजीआई में दाखिल हैं और वह उसके साथ हैं। जैसे ही बेटा डिस्चार्ज हो जाएगा तो वह मंडी आकर इसके लिए लिखित आवेदन भी कर देंगे।
