ऊना (राकेश): हिमाचल प्रदेश में दिल्ली की एक फर्म की ओर से फेक सप्लाई किए जाने का दावा एक्साइज विभाग ने किया है। विभाग के अनुसार दिल्ली की फर्म ने देश भर में कुल 31 यूनिट्स को फेक सप्लाई की है जिसमें से तीन यूनिट हिमाचल प्रदेश की है। इसमें से एक यूनिट हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के एक औद्योगिक क्षेत्र की बताई जा रही है।
विभाग के अनुसार इस मामले में इस यूनिट पर लगभग चार करोड़ का टैक्स बकाया था, जिसमें से यूनिट ने 50 लाख रुपए करीब एक वर्ष पूर्व जमा करवा दिए थे,लेकिन उसके बाद उस यूनिट कोई भी टैक्स जमा नहीं करवाया गया। अब विभाग की ओर से उसी पर कार्रवाई करते हुए उस यूनिट को लगभग साढ़े नौ करोड़ रुपए के बकाया टैक्स का नोटिस दिया गया है। विभाग ने फेक सप्लाई केस मामले में दिल्ली में हुई कार्रवाई के बाद तीन सीए के गिरफ्तार होने का भी दावा भी किया है।
