शिमला: हिमाचल में चुनावों को थोड़ा समय रह गया है और चुनावी सरगर्मियां भी तेज हो गई है। वहीं कांग्रेस ने हिमाचल में अब सीबीआई और ईडी के आने की संभावना जताई है। कांग्रेस के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर हिमाचल में ईडी और सीबीआई के दस्तक देने की बात कही है। उन्होंने लिखा कि सुनने में आया है हिमाचल प्रदेश में ईडी और सीबीआई दस्तक देने वाली है और होली लॉज के दरवाजे आपके लिए खुले हैं और जलपान की व्यवस्था भी कर दी गई है।
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह पर आरोप था कि 2009 से 2011 के बीच उनके केंद्र में मंत्री रहने के दौरान उन्होंने और उनके परिवार ने 6.1 करोड़ रुपए की संपत्ति अर्जित की, जो कि उनकी आय से अधिक थी। अब वीरभद्र सिंह का निधन हो गया है लेकिन उनके परिवार पर यह मामले चल रहे है। ईडी ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर चुका है। मामले में एलआईसी एजेंट आनंद चौहान की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके अलावा ईडी करीब आठ करोड़ रुपके की संपत्ति अटैच कर चुका है।
