संजीव महाजन, नूरपुर: विधानसभा फतेहपुर की पंचायत बगडोली के गांव गुब्बर से सबंध रखने वाले स्वतंत्रता सेनानी जैसी राम का मंगलवार को उनके पैतृक गांव गुब्बर में निधन हो गया। 104 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कहा है। स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के बेटों ने बताया उनके पिता आजाद हिंद फौज में सेवाएं दे चुके है। उन्होंने बताया उन्हें गर्व है कि उनके पिता को महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चन्द्र बोस के साथ काम करने का अवसर मिला है।
जैसी राम पिछले लगभग एक वर्ष से कुछ अस्वस्थ चल रहे थे , लेकिन अस्वस्थ होने के बावजूद भी पैदल चलने में प्रयासरत रहते थे। निधन के कुछ समय पूर्व वह परिवार वालों के साथ वार्तालाप कर रहे थे कि अचानक ही उनकी सांसे थम गई। उनके निधन पर क्षेत्र में शोक की लहर है।
वहीं फतेहपुर विधायक भवानी सिंह पठानिया ने उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती ।
