बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: किसान भवन बिलासपुर में सदर भाजपा महिला मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता सदर विस क्षेत्र के विधायक सुभाष ठाकुर ने की। इस मौके पर हरियाणा राज्य की भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष निर्मल बैरागी ने विशेष रूप से शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के विकास में महिलाओं की भी अहम भूमिका रही है। केंद्र सरकार की अगवाई में महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई गई हैं। जिनका लाभ महिलाओं को मिला है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सरकार की ओर गृहणी योजनाए उज्जवला योजना के अलावा अन्य योजनाएं हैं। उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को धूएं छुटकारा मिला है। उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि महिलाएं केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखा है। वहीं प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार ने भी सभी वर्गों के लिए योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने आग्रह किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
