बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर उतरी भारत में एक ऐसा स्थान हैं जहां जल, थल और नभ तीनों खेलें एक समय में करवाई जा सकती हैैं। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर की दूरदर्शी सोच के कारण पूरे भारत के साथ हिमाचल के बिलासपुर में भी खेलों का सर्वांगिण विकास हो रहा है। इसके तहत सांसद खेल महाकुंभ का एथेलेटिक्स इवेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
बिलासपुर के ऐतिहासिक लुहणु खेल परिसर के सिंथेटिक ट्रैक पर चल रही दो दिवसीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी रवि शंकर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रवि शंकर ने बताया कि इस प्रतियोगिता में करीब 15सौ से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया जो कि खेल के लिए और खेल कल्चर के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में खास बात यह रही कि बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस इस सिंथेटिक ट्रैक पर दौड़ने का अवसर मिला है।
