सोलन / योगेश शर्मा – हिमाचल प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है,स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल के निर्देशों के बाद प्रदेश के सभी अस्पतालों में स्वास्थ्य विभाग नजर बनाए हुए है। सोलन में भी लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे है,धर्मपुर और नालागढ़ ब्लॉक कोरोना का हॉटस्पॉट जिला में बनता जा रहा है। बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में अब मरीजो को और उनके तीमारदारों को बिना मास्क एंट्री नही मिल रही है।
बिना मास्क नही मिल रही एंट्री
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के एमएस डॉ एसएल वर्मा ने बताया कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है,और खांसी जुखाम बुखार होने के चलते लोगो से कोविड की जांच करवाने की अपील की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल में एक ऑर्डर भी जारी किए गए है जिसमे सभी ओपीडी जिज़मे,मेडिसिन,आई,गायनी,चाइल्ड सभी ओपीडी को कोविड सैंपल करवाने के लिए टारगेट निर्धारित किया गया है। क्योंकि कोविड के कई मामले खांसी, जुखाम, बुखार के साथ साथ आंखों के लाल होने बदन दर्द जैसे लक्षणों से भी सामने आ रहे है,ऐसे में एहतियात के तौर पर यह कदम लिया गया है,अस्पताल से 275 रोजाना कोविड सैंपल लेने का टारगेट रखा गया है।
बता दें कि क्षेत्रीय अस्पताल में कोविड सैंपलिंग बढ़ाने के साथ साथ गर्भवती महिला यदि कोरोना संक्रमित होती है तो उसकी सफल डिलीवरी के लिए अलग डिलीवरी रूम बनाया गया है, जहां सिर्फ कोविड पेशेंट महिला ही जा पाएगी और बिना मास्क और पीपीइकिट के इस वार्ड में किसी को भी जाने की अनुमति नही है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग रोजाना जिला से 300 से 400 के बीच मे कोविड सैंपल ले रहा है। वहीं इस वक्त धर्मपुर और नालागढ़ ब्लॉक में लगातार कोविड में मामले बढ़ने से विभाग ने इन क्षेत्रों में रेंडम सैंपलिंग और कॉन्टेस्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है।
