अरविंदर सिंह,हमीरपुर(TSN): किसी भी आपदा के समय मौजूद संसाधनों के क्विक रिस्पांस से कीमती जीवन को बचाया जा सकता है इसके लिए हमेशा तैयारी को पूरा करके रखना चाहिए यह बात डीसी हेमराज बैरवा ने जिला मुख्यालय पर अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम के दौरान कही।
हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय में आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान उपस्थित कर्मचारियों को आपदा के समय में बरती जाने वाली विभिन्न सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। ड्रिल के दौरान आगजनी की घटना व बड़ी बिल्डिंगों से घायल व्यक्ति को उतारने के अलावा अन्य ड्रिल पेश किए गए। इस मौके पर एडीसी हमीरपुर, एसडीएम हमीरपुर सहित उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने कहा कि आपदा के समय सबसे बड़ी जरूरत यही होती है कि कम से कम समय में पीड़ित लोगों तक पहुंचकर उन्हें मदद दी जा सके। इसके लिए हमेशा संसाधनों की तैयारी करके रखी जानी चाहिए ताकि जरूरत के समय उनका सही ढंग से इस्तेमाल करके जान माल को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि इस तरह की मौत दिल के जरिए हमेशा तैयारी का जायजा दिया जाता रहना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि आपदा के समय हमेशा होमगार्ड पुलिस और दूसरी एजेंसीयों की अहम भूमिका रहती हैं, इसलिए इन्हें हमेशा तैयार रहना चाहिए। आपदा से निपटने के लिए जितने भी तरह के उपकरण होते हैं उनकी भी समय-समय पर जांच होनी चाहिए ताकि जरूरत के समय इनका सही इस्तेमाल किया जा सके।
