सचिन शर्मा,मनाली (TSN): प्रदेश में मौसम ने करवट ली हैं। बीते कल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश हुई हैं। बारिश बर्फबारी के चलते तापमान में भी गिरावट आई हैं।
वहीं दिसंबर का महीना शुरू होते ही मनाली के ऊपरी क्षेत्रों सहित अटल टनल में ताज़ा बर्फ़बारी हुई हैं। कोकसर में आधा फ़ीट के क़रीब तो अटल टनल के साउथ पोर्टल में चार इंच के क़रीब ताज़ा बर्फ़बारी हुई हैं। बर्फबारी के चलते मनाली से अटल टनल रोहतांग की और फ़िलहाल 4×4 वाहनों को ही जाने की अनुमति दी जा रही हैं। प्रशासन ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से ख़राब मौसम के दोरान सफ़र ना करने की अपील भी की हैं।
