Dharamshala,Rahul chawla-(TSN)हिमाचल पथ परिवहन निगम ने धर्मशाला मंडल के अंतर्गत कार्यरत 129 विभिन्न वर्ग के दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमितिकरण का तोहफा दिया है।नियमित हुए कर्मचारी औपचारिकताएं पूर्ण जहां उन्हें आदेश जारी किए गए हैं,वहां जल्द ज्वाइन करेंगे।एचआरटीसी मुख्यालय से जारी आदेशों के तहत परिवहन निगम धर्मशाला मंडल के अंतर्गत आते आठ डिपो के 53 चालकों,35 परिचालकों,18 वर्कशॉप हेल्पर,14 जेटी,7 जेओए आईटी और 1-1 चतुर्थ श्रेणी कर्मी व जेटीओ को नियमित किया गया है।
धर्मशाला डिपो के 17 चालक हुए नियमित चालकों में सबसे अधिक 17 चालक धर्मशाला डिपो के नियमित हुए हैं,जबकि नगरोटा बगवां के 10,चंबा व पालमपुर के 8-8,पठानकोट के 6,जोगिंद्रनगर के 3 और बैजनाथ डिपो के एक चालक को नियमित किया गया है।चंबा डिपो के 13 परिचालक नियमित परिचालकों में सबसे अधिक 13 परिचालक चंबा डिपो से,जबकि 10 पठानकोट डिपो के नियमित किए गए हैं।इसके अलावा धर्मशाला के 7,धर्मशाला के 6,पालमपुर के 3, बैजनाथ के 2 और नगरोटा बगवां के एक परिचालक को नियमित किया गया है।
नियमित हुए 18 वर्कशॉप हेल्पर्स
नियमित किए गए 18 वर्कशॉप हेल्पर्स में से 9 जसूर के,4 धर्मशाला,3 पालमपुर और एक बैजनाथ से शामिल हैं।वहीं नियमित किए गए 14 जेटी में से 5 धर्मशाला,चंबा व पालमपुर के 3-3,जोगिंद्रनगर के 2 और नगरोटा बगवां का 1 शामिल हैं।7 जेओएआईटी भी नियमित किए गए हैं,जिनमें जसूर व पठानकोट के 2-2,जबकि बैजनाथ,नगरोटा बगवां व धर्मशाला के 1-1 शामिल हैं।
एचआरटीसी मुख्यालय द्वारा विभिन्न श्रेणियों के 129 कर्मियों को दो साल का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने पर नियमित किया गया है,जिनके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं. नियमित किए गए कर्मियों में चालक,परिचालक,वर्कशॉप हेल्पर,जेटी,जेटीओ,जेओए आईटी,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी शामिल हैं।
