By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: वर्ष के अंत तक सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मुख्यमंत्री
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > वर्ष के अंत तक सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मुख्यमंत्री
himachalNews

वर्ष के अंत तक सभी मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी उपलब्ध : मुख्यमंत्री

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/07/10 at 6:21 PM
Share

शिमला, संजू- :मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इस वर्ष के अंत तक राज्य के सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से सुसज्जित करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण और उन्नत चिकित्सा सेवाएं उनके अपने राज्य में ही उपलब्ध कराना है, ताकि गंभीर उपचार के लिए बाहरी राज्यों पर निर्भरता कम हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए सरकार लगातार आधारभूत ढांचे और मानव संसाधन दोनों क्षेत्रों में निवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि विभाग में चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मचारियों तथा अन्य आवश्यक स्टाफ की कमी दूर करने के लिए हजारों पदों पर भर्ती की जा चुकी है, जबकि कई अन्य पदों को भरने की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होने से अस्पतालों में मरीजों को अधिक प्रभावी और समयबद्ध सेवाएं मिल सकेंगी।बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि एम्स, नई दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश के प्रमुख स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर तथा अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी आयुर्विज्ञान, चमियाणा में अत्याधुनिक परीक्षण प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं, जिनके लिए सरकार ने 75 करोड़ रुपये जारी किए हैं।उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (आईजीएमसी) शिमला में पीईटी स्कैन मशीन स्थापित कर दी गई है, जबकि टांडा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेजों में भी पीईटी स्कैन मशीनें स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही विभिन्न पैरामेडिकल श्रेणियों के 71 पदों तथा 50 जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (आईटी) के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। इसके अतिरिक्त पैरामेडिकल कर्मचारियों के 162 नए पद भी स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक बैच में 60 विद्यार्थियों की क्षमता सुनिश्चित की जाए। आईजीएमसी शिमला में तीन नए लेक्चर थिएटर और एक परीक्षा भवन के निर्माण के लिए 5.76 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं, जबकि टांडा मेडिकल कॉलेज में नए लेक्चर थिएटर के निर्माण हेतु अतिरिक्त 14.13 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।उन्होंने बताया कि एआईएमएसएस चमियाणा में 23.75 करोड़ रुपये की लागत से क्रिटिकल केयर ब्लॉक तथा 42 करोड़ रुपये की लागत से अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि आधुनिक अधोसंरचना, उन्नत तकनीक और पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध होने के बाद प्रदेश के लोगों को अपने घर के निकट ही विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।

बैठक में महाधिवक्ता अनुप रतन, प्रधान सचिव स्वास्थ्य एम. सुधा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव आशीष सिंहमार, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक प्रदीप ठाकुर, विशेष सचिव डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

TAGGED: Shimla CM sukhu
Chandrika July 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के मुद्दों पर बोले नवीन शर्मा, 11 जुलाई को होगा मेधावी छात्र सम्मान समारोह
Next Article 428 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

428 ग्राम अफीम सहित युवक गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ago

शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के मुद्दों पर बोले नवीन शर्मा, 11 जुलाई को होगा मेधावी छात्र सम्मान समारोह

Ago

जिला पुलिस ऊना का बड़ा एक्शन: मॉडिफाइड बुलेट के अवैध साइलेंसर पर कार्रवाई, चालक पर ₹10 हजार का जुर्माना

Ago

हमीरपुर इग्नू अध्ययन केंद्र में जुलाई सत्र के प्रवेश शुरू,15 जुलाई तक करें आवेदन

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?