हमीरपुर,अरविन्द सिंह(TSN)-सांसद अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में दिल्ली में कैग की रिपोर्ट आने के बाद शराब घोटाले पर पोस्टर को लांच किया है।अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि रिपोर्ट को पार्टी विधानसभा के पटल पर क्यों नहीं रख पाई इस पर भी प्रश्न है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता जनता को केवल धोखा देने का काम करते हैं और यह प्रश्न भी बार-बार आम आदमी पार्टी के नेताओं से पूछेंगे कि आखिर क्यों इतनी महत्वपूर्ण घोटाले को उन्होंने विधानसभा में क्यों पेश नहीं होने दिया है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और आम जनता पार्टी लोकसभा के चुनावों के दौरान एक साथ थी।उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने 7 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जिताई।उन्होंने कहा कि औंधे मुंह आप और कांग्रेस ये दोनों वो है एक कांग्रेस जिसने भ्रष्टाचार किया है तो दूसरा आम आदमी पार्टी का गठन तब हुआ जब वो भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलना शुरू हुए है।लेकिन आज कांग्रेस का भी रिकॉर्ड तोड़ कर 2 हजार 26 करोड़ रूपये का शराब घोटाला आम आदमी पार्टी ने किया है।उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने लंगोटिया यार मनीष सिसोदिया के साथ मिल कर किया है।उन्होंने कहा कि न कैबिनेट में मंजूरी ली न एलजी की मंजूरी न ही विधानसभा की मंजूरी ली है।
रिकॉर्ड तोड़ कर 2 हजार 26 करोड़ रूपये का शराब घोटाला आम आदमी पार्टी ने किया
अनुराग ठाकुर ने कहा इन दोनों ने मिलकर यह पॉलिसी बनाई और हजारों करोड़ की लूट की और फिर पॉलिसी वापिस ली अगर पॉलिसी अच्छी थी तो वापस क्यों ली। उन्होंने कहा कि कैग की रिपोर्ट में 2 हजार 26 करोड़ रूपये का घोटाला है जिसमें बताया कि जिन लोगों ने समय से पहले अपने लाइसेंस वापिस किए थे उन लोगों के लाइसेंस वापिस नहीं लिए थे। उन्होंने कहा कि 890 करोड़ का घोटाला वहां पर किया। उन्होंने कहा जोनल में अपने करीबी लोगों को ठेके दिए वहां 941 करोड़ रूपये का घोटाला वहां हुआ।उन्होंने कहा कि सारी अनियमिताएं आम आदमी पार्टी की सरकार में हुए है।उन्होंने कहा आपके पाप छिप कर नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि करोड़ों रूपये के घोटालों का जवाब देना ही पड़ेगा।
सब्सिडी छोड़ने के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा ये
सब्सिडी छोड़ने के मुद्दे पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक के बाद दूसरा आगे आ रहा है।उन्होंने कहा कि हर किसी को आगे आने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को भी सभी से आग्रह करना चाहिए कि जो लोग सब्सिडी छोड़ना चाहते वो सब्सिडी छोड़े ।