शनिवार को जब चैतन्य शर्मा रेलवे स्टेशन पहुंचे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने ढोल–नगाड़ों, नारों और फूलों की वर्षा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। समूचा रेलवे स्टेशन “जय श्रीराम, भाजपा जिंदाबाद” और “चैतन्य शर्मा जिंदाबाद” जैसे नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर और फूलों के हार पहनाकर अभिनंदन किया।पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि चैतन्य शर्मा की यह नियुक्ति गगरेट विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि उनकी ताजपोशी से पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का वातावरण है।यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे गगरेट क्षेत्र और भाजपा परिवार का है। यह पद मेरे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों लेकर आया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर का आभार व्यक्त करता हूं। मैं युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने और संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।
चैतन्य शर्मा को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ा पद

Una, Rakesh-गगरेट क्षेत्र में उस समय उत्साह और उल्लास का माहौल छा गया जब पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चैतन्य शर्मा को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जैसे ही यह खबर क्षेत्र में पहुंची, भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
Leave a comment
Leave a comment