By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में लडभड़ोल के विरेन प्रथम,राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में लडभड़ोल के विरेन प्रथम,राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
himachalpoliticalpolitical

देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में लडभड़ोल के विरेन प्रथम,राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Sonam malhotra
Sonam malhotra 2 Min Read
Updated 2022/07/22 at 5:37 AM
Share

मंडी: भारत सरकार की ओर से देश की आजादी के अमृत महोत्सव के तहत ऑनलाइन करवाई गई देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के लडभड़ोल के रहने वाले विरेन ने जिला स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही जिला की नवनी चौहान व दिया ने क्रमशः दुसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।

प्रतियोगिता में प्रथम विजेता रहे विरेन ठाकुर के देश भक्ति गीत का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विरेन ठाकुर ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से शौक बतौर गाने लिखते है। आज उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके लिखे देश भक्ति गीत को जिला में पहले स्थान पर आंका गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के पोर्टल पर उन्होंने देश भक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता में अपना पंजीकरण करवाया और अपना गाना अपलोड किया। उन्होंने बताया कि जिस गाने को उन्होंने सरकार के पोर्टल पर भेजा उसका शीर्षक नवभारत का निर्माण करें हम है। विरेन बताते हैं कि यदि उनका गीत राज्य स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर पाता है तो उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी भाग लेने का मौका मिलेगा।

उन्होंने बताया कि वह ज्यादा तर देश भक्ति से ओतप्रोत गाने लिखते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने गानों में देश प्रेम, देश सम्मान जगाने की भावना रखते हैं जिससे सभी देश वासियों के मन में अपने देश के प्रति सम्मान जाग सके। बता दें कि गांव भैला तहसील लडभड़ोल जिला मंडी के रहने वाले 35 वर्षीय विरेन ठाकुर सुपुत्र हरनाम सिंह पेशे से टीचर हैं और अभी तक वे 10 से ज्यादा गानों को लिख चुके हैं।

TAGGED: Himachal pardesh
Sonam malhotra July 22, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आगामी विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां शुरू, उपायुक्त राघव शर्मा ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया
Next Article करुणामूलक संघ 23 जुलाई को अपनी मांगों को लेकर पालमपुर में करेगा महा आक्रोश रैली व धरना प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में पटाखों के उपयोग पर सख्त नियम लागू

Ago

चैतन्य शर्मा को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ा पद

Ago

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा निर्णय: 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र, मार्च 2026 से लागू

Ago

कांगड़ा में दीपावली, गुरूपर्व और क्रिसमस पर पटाखे चलाने का समय तय — डीसी ने जारी किए निर्देश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?