नाहन/देवेन्द्र कुमार – नाहन में नाबालिक के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय नाहन की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिक के साथ कालाआम के एक युवक ने दुष्कर्म कर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय स्थित रानीताल के समीप कालाआम के खैरी के रहने वाला एक युवक किराए के कमरे में रहता था। इसी बीच उसकी स्थानीय युवती से सोशल मीडिया पर दोस्ती हो गई।
बताते है की लड़के ने गत दिन नाबालिग के साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद युवती की हालत बिगड़ गई जिसके चलते उसे परिजनों ने मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मेडिकल कॉलेज से ही पुलिस को सूचना मिली कि अस्पताल में एक किशोरी को भर्ती करवाया गया है। जिसके साथ बलात्कार हुआ है।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर मीनाक्षी शाह ने बताया कि शहर की एक 16 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है जिसे शीघ्र ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।