By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: टिफिन देकर बुजुर्ग मनरेगा मजदूरों का ’’सहारा’’ बनने की कोशिश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > टिफिन देकर बुजुर्ग मनरेगा मजदूरों का ’’सहारा’’ बनने की कोशिश
himachalpoliticalpolitical

टिफिन देकर बुजुर्ग मनरेगा मजदूरों का ’’सहारा’’ बनने की कोशिश

Sonam malhotra
Sonam malhotra 2 Min Read
Updated 2022/07/14 at 9:35 AM
Share

मंडी : 60 साल से अधिक आयु वाले बुजुर्ग मनरेगा में मजदूरी तो कर सकते हैं लेकिन उन्हें मनरेगा मजदूरों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिलता। जब इस बात का पता धर्मपुर की सहारा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रजत ठाकुर को चला तो उन्होंने इन बुजुर्गों का ’’सहारा’’ बनने की सोची। सभी के साथ चर्चा करने के बाद पता चला कि बहुत से बुजुर्ग सिर्फ सुबह खाना खाकर दिन भर मनरेगा के कार्यों में पसीना बहाते हैं। वो दोपहर का भोजन सिर्फ इसलिए नहीं कर पाते, क्योंकि भोजन ले जाने के लिए उनके पास कोई साधन नहीं होता। कुछ मजदूर लिफाफे में रोटी लपेटकर ले जाते हैं। ऐसे में सहारा फाउंडेशन ने 60 साल से अधिक आयु वाले उन सभी बुजुर्गों को टिफिन बांटने का निर्णय लिया, जिनके जॉब कार्ड बने हुए हैं। सहारा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रजत ठाकुर ने बताया कि धर्मपुर क्षेत्र की 50 पंचायतों में 15 हजार टिफिन बांटने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से अभी तक 35 पंचायतों में 10 हजार बुजुर्गों को ये टिफिन बांटे जा चुके हैं। शेष पंचायतों में टिफिन बांटने का कार्य जारी है।

गांव के गरीब मजदूर को सहारा फाउंडेशन की तरफ से ये टिफिन पूरी तरह से निशुल्क बांटे जा रहे हैं। वहीं मनरेगा मजदूर उन्हें दिए जा रहे टिफिन को लेकर खासे खुश नजर आ रहे हैं। 60 वर्ष से अधिक आयु वाले मनरेगा मजदूर ध्रुव चंद, सोहन सिंह, सत्या देवी और मीरा देवी ने इस अनुपम कार्य के लिए सहारा फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष रजत ठाकुर और उनकी पूरी टीम का आभार जताया है।

TAGGED: Himachal pardesh, mandi
Sonam malhotra July 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article आईटीआई ऊना में कौशल आपके द्वार शुरू हुई योजना
Next Article चुनावी वर्ष में झूठ के पुलिंदे दिखा कर जनता को गुमराह नही कर पाएंगे कांग्रेसी: अंकुश दत्त शर्मा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

शिमला में पटाखों के उपयोग पर सख्त नियम लागू

Ago

चैतन्य शर्मा को भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी, कांग्रेस छोड़ने के बाद बड़ा पद

Ago

हिमाचल शिक्षा बोर्ड का बड़ा निर्णय: 10वीं-12वीं में अब एक समान प्रश्न पत्र, मार्च 2026 से लागू

Ago

कांगड़ा में दीपावली, गुरूपर्व और क्रिसमस पर पटाखे चलाने का समय तय — डीसी ने जारी किए निर्देश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?