Shimla,Sanju(TSN)-शिमला के विकास नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में देर रात भीषण आग लग गई। यह घटना शनिवार रात 2 से 3 बजे के बीच पेश आई है।इस घटना में आग से स्कूल के कई कमरे जलकर राख हो गए हैं।स्कूल को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
सूचना के अनुसार रात करीब 2 बजे के आस पास स्कूल के टॉप फ्लोर में अचानक आ.ग लग गई ,देखते ही देखते आग की ज्वालाएं भड़क उठी।जिसके कारण आस पड़ोस में अफरातफरी का माहौल बन गया और लोग एकत्रित हो गए। लोंगो ने इसकी घटना दमकल विभाग को दी,जिसके बाद दमकल विभाग मोके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया।।फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
