Mandi,20 April-‘नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर विपक्ष प्रदेश कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों ले रहा है. इस मामले पर बीजेपी की युवा नेता कर्तव्य ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को घेरा है.उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तुरंत नेशनल हेराल्ड को दिए जा रहे सरकारी प्रोत्साहन पर स्पष्टीकरण दे और इस पर श्वेत पत्र जारी करें।
जयराम ठाकुर पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद
बीजेपी की युवा नेता कर्तव्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कल तक पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर अखबारों को विज्ञापन देने को लेकर आरोप लगा रही थी,आज वही पार्टी नेशनल हेराल्ड जैसे निष्क्रिय और परिवार-समर्थक समाचार माध्यम को खुलेआम जनता की गाढ़ी कमाई से सहारा दे रही है।कर्तव्य ने कहा कि कांग्रेस सरकार जयराम ठाकुर पर आधारहीन आरोप लगाकर जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। यह केवल ध्यान भटकाने की राजनीतिक चाल है.उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार तुरंत नेशनल हेराल्ड को दिए जा रहे सरकारी प्रोत्साहन पर स्पष्टीकरण दे और इस पर श्वेत पत्र जारी करें।कर्तव्य ने कहा कि सरकार का काम स्थानीय मीडिया और पत्रकारों को प्राथमिकता में रखकर उन्हें आर्थिक सहायता और संरक्षण देना है ना की एक ऐसे समाचार पत्र को करोड़ों रुपए का विज्ञापन देना जो अस्तित्व में ही नहीं है।उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर पर लगाए गए सभी बेबुनियाद आरोपों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।
सीएम मीडिया एडवाइजर को घेरा
कर्तव्य ने कहा कि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान द्वारा जिन समाचार पत्रों का उल्लेख किया गया,जिन्हें जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में विज्ञापन प्रदान किया गया था,वे सभी समाचार पत्र जनता की आवाज को मजबूती से उठाने वाले माध्यम हैं।ये समाचार पत्र किसी नेता की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं हैं,बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने उदाहरण स्वरूप ‘नेशनल अवार्ड’ समाचार पत्र का उल्लेख किया,यह बताते हुए कि ऐसे समाचार पत्र किसी व्यक्ति विशेष के हित के लिए नहीं,बल्कि जनहित में कार्य करते हैं।
