बीबीएन : जगत सिंह – नालागढ़ के जोघों से कार पर सवार तीन युवको से 10.15 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) पुलिस द्वारा बरामद करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम और नालागढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर स्वारघाट मार्ग पर जोघों में रात के समय नाके के दौरान 3 युवकों के पास से 10.15 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
वहीं थाना प्रभारी नालागढ़ कुलदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि बीबीएन पुलिस ने नशे के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। जिसके चलते समय समय पर बीबीएन पुलिस द्वारा नाके व पेट्रोलिंग करवाई जाती है। बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम और नालागढ़ पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नालागढ़ के स्वारघाट मार्ग पर जोघों में नालागढ़ पुलिस के साथ मिलकर बद्दी पुलिस की एसआईयू टीम ने नाका लगा कर मौके से ऑल्टो कार में सवार 3 युवकों को तलाशी के लिए रोका। जिसके बाद तलाशी के दौरान 3 युवकों से मौके से 10.15 ग्राम हेरोइन बरामद की। चिट्टे समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों युवकों की पहचान नरेश कुमार निवासी भरमाना, कृष्णु राम निवासी भरमाना और लछमन निवासी भराड़ीघाट के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
