शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से कर्मचारियों को 5 फीसदी महंगाई भत्ता (DA) देने के फैसले से कर्मचारियों में खुशी है। हिमाचल सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संघ के अध्यक्ष राजिंद्र सिंह मियां ने इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को DA का इंतजार था, लेकिन आज उनकी उम्मीद पूरी हुई है।
हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों को 5 फीसदी महंगाई भत्ता मिलने से कर्मचारी वर्ग में खुशी का माहौल है। हिमाचल सचिवालय कर्मचारी सेवाएं संघ के अध्यक्ष राजिंद्र सिंह मियां ने कहा कि कर्मचारियों को लंबे समय से DA का इंतजार था और अब सरकार ने उनकी उम्मीद पूरी की है। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को वर्ष 2023 का एक फीसदी लंबित महंगाई भत्ता भी मिला है। मियां ने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद सरकार ने कर्मचारियों का साथ दिया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार जताया।हालांकि कर्मचारियों का अभी 10 फीसदी महंगाई भत्ता लंबित है। उन्हें उम्मीद है कि सरकार जल्द ही बाकी DA भी जारी करेगी। ऐसे में 5 फीसदी DA मिलने से कर्मचारियों को राहत मिली है, जबकि अब उनकी नजरें बकाया 10 फीसदी महंगाई भत्ते पर टिकी हैं।
