बद्दी (जगत सिंह): प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में एक तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है। बद्दी बाईपास मार्ग पर एक बाइक पर 3 लोग सवार होकर जा रहे थे, अचानक पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। करीब 300 मीटर तक ट्रक ने बाइक को घसीटा। इस कारण बाइक पर सवार एक युवक ट्रक की चपेट में आने के कारण बुरी तरह से कुचल गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बाइक पर सवार एक अन्य युवक की हालत गंभीर है। जिसे इलाज के लिए बद्दी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बाइक पर सवार एक युवक की हादसे में बाल-बाल जान बची है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जांच शुरू कर दी है।
