By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अनोखे अंदाज़ में युवकों का दल पूरा करेगा मनाली से कारगिल तक का सफर
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > अनोखे अंदाज़ में युवकों का दल पूरा करेगा मनाली से कारगिल तक का सफर
himachal

अनोखे अंदाज़ में युवकों का दल पूरा करेगा मनाली से कारगिल तक का सफर

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/08/11 at 11:14 AM
Share

शिमला (भावना शर्मा): देश सहित पूरे प्रदेश में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत हर घर तिंरगा फहराने के साथ ही कई तरह के आयोजन देश और प्रदेश में हो रहे है, लेकिन हिमाचल में 6 सदस्यीय साइकिलिस्टों का एक दल इस आजादी के महोत्सव को अनोखे अंदाज़ में मनाने जा रहा है। यह दल “मिशन कारगिल” के तहत मनाली से कारगिल तक का सफर साइकिल पर पूरा करेगा और कारगिल पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनकी शहादत को नमन करेगा।

इस 6 सदस्यी दल में हमीरपुर से भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार, मंडी से फोटो जर्नलिस्ट जसप्रीत पॉल, ऊना से राजेंद्र मनन,  जसबीर सिंह, जगतार सिंह और डॉ. रोहित अपने इस सफर की शुरुवात मनाली से 14 अगस्त को करेंगे। 14 से 21 अगस्त तक 8 दिन का पूरा सफर यह 6 लोग साइकिल पर पूरा कर 21 अगस्त को कारगिल पहुंचेंगे। वहीं यह दल स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त को शिंगो ला पास जिसकी ऊंचाई 16 हजार 750 फीट हैं वहां पर तिंरगा फहराएंगे।

मनाली से कारगिल तक का यह पूरा सफर 525 किलोमीटर के आस पास का है। इसमें से 75 फ़ीसदी तक का सफर इन साइकिलिस्टों को ऑफ रोड ही पूरा करना होगा। जो कि इस एक्सपेडिशन की सबसे बड़ी चुनौती रहने वाली है। यह सारा क्षेत्र हायर एल्टीट्यूड है ऐसे में इस क्षेत्र ने जहां ऑक्सीजन की कमी के चलते पैदल चलना भी मुश्किल है वहां इस सफर को साइकिल से पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। “कारगिल मिशन” दल में शामिल सदस्य जसप्रीत पॉल ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे हो रहे है। ऐसे में हर देशवासी के लिए यह खास पल है ओर इसका जश्न भी सभी अपने-अपने तरीके से मना रहे है।

इस खास पल में अपनी भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने ओर दल के अन्य सदस्यों ने “मिशन कारगिल” को चुना है। इस मिशन के तहत 6 लोग साइकिल पर कारगिल को फतह करेंगे। कारगिल पहुंच कर सभी सदस्य करगिल वार में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनकी शहादत को नमन करेंगे।  उन्होंने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य जहां युवाओं के अंदर देशभक्ति के भाव को जागृत करना है तो वहीं पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भारत सरकार की ओर से चलाए जा रहे फिट इंडिया मूवमेंट के तहत लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना भी हैं। उनका साइकिल से इस सफर को पूरा करने का एक ओर उद्देश्य यह भी है कि आज की जो युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है उन्हें नशे से दूर कर खेलों के साथ ही फिटनेस की तरफ मोड़ा जा सके।

पहले भी साइकलिंग में जसप्रीत हासिल कर चुके है कई मुकाम

साइकलिंग में जसप्रीत ने प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। फायरफ़ॉक्स-फ़ायरस्ट्रोम चैलेंज 2021 में देश में पहला स्थान जसप्रीत हासिल किया है। इसके साथ ही कई जिलास्तरीय प्रतियोगिताओं में भी वह विजेता रह चुके है। इसके साथ ही उन्होंने तीन प्रमुख यात्राएं भारतीय प्रशासनिक अधिकारी संदीप कुमार के साथ साइकलिंग के माध्यम से पूरी की है जिसमें की पहली यात्रा मंडी के थूनाग से चंद्रताल,रोहतांग पास से होते हुए चार दिन में पूरी की है। वहीं दूसरी यात्रा मनाली से चंबा वाया उदयपुर, किलाड़ से होते हुए साच पास दर्रे को भी साइकिल पर पार किया है। तीसरी यात्रा उन्होंने शिमला से चांसल पास तक कि साइकिल पर पूरी की है। इसके साथ ही साइकिल चैंपियनशिप की बात की जाए तो जसप्रीत पॉल ने 23 जून से 26 जून तक आयोजित हुई फर्स्ट एमटीवी हिमाचल चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल किया है।

TAGGED: Amrit Festival, kargil journey, Manali, member cyclist team
admin August 11, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article दर्दनाक हादसा: 300 मीटर तक बाइक को घसीटा ले गया ट्रक
Next Article हादसे के बाद गोबिंद सागर झील के पास बढ़ाई गई सुरक्षा, पुलिस बल तैनात
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

AAP छोड़ BJP में जाने पर भड़के सतपाल संधू, कहा– विश्वासघात

Ago

युवाओं की पहल: आवारा पशुओं के संरक्षण के लिए नई शुरुआत

Ago

आईपीएल मैचों के सफल आयोजन को लेकर इन्द्रूनाग के दर पहुंचे एचपीसीए के अधिकारी, हवन यज्ञ कर मांगी गई मनोकामना

Ago

आरजीवीएसवाई से हरित क्रांति: 4,000 हेक्टेयर में पौधरोपण, 15,000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?