राहुल, धर्मशाला: प्रदेश में विधानसभा चुनाव नज़दीक है और ऐसे नेताओं की गतिविधियां भी तेज हो गई है। नेता इस समय जनता के सुख और दुख दोनों को सांझा करते हुए नजर आ रहे है। वहीं भाजपा ने भी चुनावी समय को ध्यान में रखते हुए झंडे और डंडे भी लोगों के घर-घर जाकर बांटे वहीं आज बरसाती आफ़त में भी लोगों के पास जा जाकर उनका कुशलक्षेम पूछते नेता नजर आ रहे है। गली, मोहल्ला हो या हाट बाज़ार कई सार्वजनिक जगहों में भाजपा के कार्यकर्ता लोगों का दुःख दर्द बांटते हुए नज़र आ रहे है। ख़ास तौर पर वो कार्यकर्ता जो कहीं न कहीं भावी चुनावों में टिकट की दौड़ में शामिल है उनकी गतिविधियां लोगों के बीच बढ़ गयी है।
यही वजह है कि शाहपुर विधानसभा में कमल शर्मा भी जन संवाद में जुटे हुए है कि उन्होंने शाहपुर की कद्दावर नेता चार बार की विधायक और मौजूदा कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी की रातों की नींद भी हराम कर रखी है। कमल शर्मा इन दिनों रात-दिन शाहपुर की धारकंडी, पलम और चंगर क्षेत्र की 59 पंचायतों में चक्कर काट रहे है। कोविड काल के मद्देनजर लगाए गए लॉकडाउन से लेकर बरसात की आफ़त तक वो हर पंचायत का दौरा कर न केवल लोगों से मुलाकात कर रहे हैं बल्कि उनकी समस्याओं को भी अपनी सरकार के समक्ष उठाकर उनके निदान के लिये संघर्ष कर रहे है। इतना ही नहीं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में टिकट के दावेदारों की रेस में भी सबसे अव्वल दावेदार माने जा रहे है।
