राहुल चावला, धर्मशाला: धर्मशाला कालेज के सभागार बुधवार को गृहिणी सुविधा योजना के जिला स्तरीय लाभार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। एर्स कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा की हिमाचल में महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है इस के लिए विभिन्न कार्यक्रम ओर योजनाएं क्रिर्यान्वित की जा रही है, जिसके चलते ही महिलाएं आत्मनिर्भरता के साथ हिमाचल के विकास में अहम योगदान दे रही हैं।
विपिन परमार ने कहा कि कांगड़ा जिला में 68913 महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए गए हैं। गृहिणी सुविधा योजना ने महिलाओं को धुएं से भी मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों मंे महिलाओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट देकर बड़ी राहत दी गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर लाखों वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचाया। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पेंशन के 3 लाख 7 हज़ार नए मामले स्वीकृत किए गए ओर पेंशन पर 3052 करोड़ रुपए खर्च किए गए है।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के लाभ से वंचित रहे प्रदेश के पात्र लोगों को मुफ़्त ईलाज की सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल हेल्थकेयर योजना-हिमकेयर आरंभ की गई है।
उन्होंने कहा कि हिमकेयर के तहत 3 लाख 8 हज़ार लाभार्थियों के ईलाज पर 285 करोड़ 53 लाख रुपए खर्च किए गए है। आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश में 4 लाख 32 हज़ार लोग पंजीकृत है और 187 करोड़ 53 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत तीन हज़ार रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जा रही है। अभी तक 20 हज़ार से अधिक लाभार्थियों के ईलाज के लिए 80 करोड़ रुपए से अधिक वित्तीय सहायता दी जा चुकी है।
