नाहन/देवेन्द्र कुमार – राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए सिरमौर की टीम का चयन कर दिया गया है। ये चयन जिला सिरमौर बैडमिंटन एसोसिएशन की क सिलेक्शन कमिटी ने किया है। सिलेक्टेड टीम में पुरुष सिंगल के लिए हर्षित नौटियाल, रक्षित,भारत और आदर्श जबकि महिला सिंगल के लिए तेजस्विनी और स्वाति चयन हुआ है। पुरुष डबल के लिए हर्षित ओर आदर्श, रक्षित और भारत जबकि महिला डबल के लिए यामिनी और ऐश्वर्या, तेजस्विनी और छवि का चयन किया गया। इसके साथ-साथ मिक्स डबल के लिए नीतीश और तेजस्वी का चयन किया गया है। ये टीम 1 सितंबर से 4 सितंबर तक जिला मुख्यालय नाहन में होने जा रही है राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगी।सिलेक्शन कमिटी में नीतिश शर्मा, हनी,डॉ प्रेम भारद्वाज, नीरज कांत रमोल, पीयूष ठाकुर और धीरेंद्र पवार आदि शामिल थे।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बैडमिंटन टीम का चयन…
Leave a comment
Leave a comment
