चंबा (मंजूर पठान): सभी नगर परिषद और नगर पंचायत के अधिकारियों को ठोस कचरा ,पुराना एवं प्रत्यक्त कूड़ा-कचरे और निर्माण अपशिष्ट के निवारण के प्रति लोगों में जागरूकता गतिविधियों को और बढ़ाने के निर्देश मंगलवार को जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना की बैठक में अमित मेहरा ने दिए।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा ने कहा कि जिला पर्यावरण प्रबंधन योजना के तहत नगर परिषद और नगर पंचायत की ओर से ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था का बेहतर कार्यान्वयन सुनिश्चित बनाया जाए। उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में हुई बैठक में उन्होंने कूड़ा एकत्रित करने वाले वाहनों में ध्वनि प्रसारण यंत्र लगाकर लोगों में जागरूकता फैलाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने ठोस कचरा निवारण हेतु जिला में चयनित किए गए स्थानों पर ही कचरा निष्पादन करना सुनिश्चित बनाने को कहा साथ ही उल्लंघन करने वालों के खिलाफ संबंधित विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश भी जारी किए गए है।
उन्होंने प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग एवं बिक्री पर सभी संबंधित विभागों को चालान करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों की ओर से की गई कार्रवाई से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में तय किए गए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा के सहायक और आवश्यक उपकरणों की संख्या को बढ़ाए जाने का निर्णय लिया।इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने गत बैठक में लिए गए निर्णयों की भी समीक्षा की। बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक पर्यावरण अभियंता वरुण गुप्ता ने किया।
