शिमला: हिमाचल विधानसभा चुनावों को लेकर चुनावी मैदान में उतर चुकी है। लोगों को लुभाने के लिए अलग-अलग तरह के आश्वासन और गारंटी दी जा रही है। वहीं अब चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस भी जनता को लुभाने में जुट गई है। ऐसे में अब कांग्रेस की ओर से बुधवार को शिमला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में 10 चुनावी गारंटी की घोषणा करने जा रही है।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अगले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से 10 गारंटियों (10 सूत्रीय कार्यक्रम) को घोषणा राजीव भवन शिमला में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, एआईसीसी प्रभारी राजीव शुक्ला सचिन पायलट, प्रताप सिंह बाजवा करेंगें। कांग्रेस की ओर से पांच घोषणाएं पहले ही कर दी गई है जिसमें सरकार बनने के 10 दिन के भीतर छत्तीसगढ़ और राजस्थान की तर्ज पर ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली के साथ-साथ 18 से 60 वर्ष की आयुवर्ग की महिलाओं को हर माह 1500 रुपए की धनराशि दी जाएगी। 5 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा भी कांग्रेस ने की है। वहीं अब बुधवार को पांच ओर बड़ी घोषणा कांग्रेस की ओर से की जाएगी।
