नालागढ़ (जगत सिंह): औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत मानकपुर के डाबर चौक के पास एक पुल के नीचे एक तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसमें 3 लोग सवार थे और तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, फिलहाल तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
आपको बता दें कि यह हादसा उस समय पेश आया जब यह तीनों एक बाइक पर सवार होकर काम के लिए जा रहे थे और जैसे डाबर चौक के पुल के पास पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पहले घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया और उसके बाद लोगों ने पीड़ितों के बाइक को भी बाहर निकाल लिया।
