हमीरपुर: हमीरपुर जिला के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के विधायक इंद्र दत्त लखन पाल में पार्टी में रूठे को मनाने और एकजुटता का पाठ पढ़ाने का कदम बढ़ाते हुए आज शिमला में पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा की कांग्रेस में वापसी करवाई है।
शिमला पार्टी ऑफिस से जारी पत्र में लिखा गया है कि विधायक इंद्र दत्त लखन पाल के आगरे पर पार्टी के द्वारा मनजीत सिंह डोगरा की सदस्यता को बहाल किया गया है आपको बता दें कि मनजीत सिंह डोगरा दो बार इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं ।
