By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: इस दिन धर्मपुर दौरे पर आ रहे CM जयराम, महेंद्र सिंह ठाकुर ने की समीक्षा बैठक
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > इस दिन धर्मपुर दौरे पर आ रहे CM जयराम, महेंद्र सिंह ठाकुर ने की समीक्षा बैठक
himachal

इस दिन धर्मपुर दौरे पर आ रहे CM जयराम, महेंद्र सिंह ठाकुर ने की समीक्षा बैठक

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/02 at 5:01 AM
Share

मंडी (परी शर्मा): केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के 8 सितंबर को प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर कवायद तेज हो गई है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने गुरुवार को धर्मपुर के ध्वाली में किसान भवन सभागार में इसे लेकर समीक्षा बैठक ली और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बता दें 8 सितंबर के अपने दौरे में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और मुख्यमंत्री धर्मपुर क्षेत्र में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वे प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला में सिद्धपुर में आयोजित होने वाले समारोह में भी शामिल होंगे।

इसके अलावा चोलथरा में होने वाले एक कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे। महेंद्र सिंह ठाकुर ने सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए। उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर 148 करोड़ रुपये की कमलाह.मंडप पेयजल योजना , 115 करोड़ रुपये लागत की संधोल, बरच्छवाड़ पेयजल योजना और 109 करोड़ की टौरखोला पेयजल योजना को अपने हाथों लोगों को समर्पित करेंगे।

इसके अलावा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री और सीएम 100 करोड़ रुपये की कांडापत्तन से बरोटी.मंडप.जोढन उठाऊ सिंचाई योजना का लोकार्पण और 100 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना टिहरा और 100 करोड़ की उठाऊ सिंचाई योजना बसंतपुर का शिलान्यास करेंगे। वे अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

TAGGED: CM Jairam Thakur, Dharampur tour, Mahendra Singh Thakur, mandi, meeting
admin September 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मंडी जिले में 3 व 4 सितंबर को मतदाता सूचियां अपडेट करने का विशेष प्रचार अभियान
Next Article विक्रमादित्य बोले- हिमाचल में भी ED और CBI रेड की संभावना, होली लॉज के दरवाजे खुले
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?