By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मंडी जिले में 3 व 4 सितंबर को मतदाता सूचियां अपडेट करने का विशेष प्रचार अभियान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मंडी जिले में 3 व 4 सितंबर को मतदाता सूचियां अपडेट करने का विशेष प्रचार अभियान
himachal

मंडी जिले में 3 व 4 सितंबर को मतदाता सूचियां अपडेट करने का विशेष प्रचार अभियान

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/02 at 4:50 AM
Share

मंडी (परी शर्मा): मंडी जिले के सभी मतदान केंद्रों में विधानसभा निर्वाचन 2022 को लेकर 3 व 4 सितम्बर को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों पर दावे व आक्षेप के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जाएगा। अतिरिक्त उपायुक्त मंडी जतिन लाल ने बताया कि पहली अक्तूबर को 18 साल की आयु पूरी कर रहे सभी पात्र युवाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने पर विशेष बल रहेगा। उपायुक्त मंडी कार्यालय के वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक मे अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि 3 व 4 सितंबर को जिले के विभिन्न स्थानों पर मतदाता जागरूकता पर विशेष प्रचार मुहिम चलाई जा रही है।

इस विशेष प्रचार अभियान के जरिए जिले के 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवाओं को वोट बनाने संबंधी तमाम जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें इलेक्शन ऐप व वोटर हेल्पलाइन ऐप के प्रयोग को लेकर भी शिक्षित किया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधियों से भी अपने स्तर पर लोगों को मतदाता पहचान पत्र बनाने व पुष्टि कराने संबंधी जागरूक करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि जिलेभर में बूथ स्तर पर स्वीप वैन के जरिए लोगों को ईवीएम ;इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन चलाने संबंधी तमाम जानकारियां दी जा रही है।

जतिन लाल ने बताया कि यदि कोई मतदाता किसी कारणवश घर से बाहर है, तो वह गूगल प्ले स्टोर से वोटर हेल्पलाइन ऐप डाउनलोड करके या भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाकर फार्म.6 भर कर अपना नाम ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने मंडीवासियों से अपने मतदाता पहचान पत्र बनाने व मतदाता सूची में अपने नाम की पुष्टि करने तथा मतदाता पहचान पत्र को आधार के साथ लिंक कराने की अपील की है, ताकि सभी को मतदान में सुगमता हो।

TAGGED: mandi, special campaign, voter lists
admin September 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार जाल्टा ने की पच्छाद से टिकट की दावेदारी
Next Article इस दिन धर्मपुर दौरे पर आ रहे CM जयराम, महेंद्र सिंह ठाकुर ने की समीक्षा बैठक
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?