चंबा (मंजूर पठान): हिमाचल कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और विधायक आशा कुमारी के भाजपा में जाने को लिए अफवाएं चरम पर है, लेकिन आशा कुमारी ने पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल होने पर पूरी तरह से विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह कांग्रेस की सिपाही है और भाजपा चाहे उन्हें पीएम क्यों ना बना दे तब भी वह कांग्रेस नहीं छोड़ेगी। विधायक आशा कुमारी ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा है कि बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी भाजपा की सबसे बड़ी नाकामी रही है जिसके चलते इसका खामियाजा उन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर आशा कुमारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव में उतरने वाली है और कांग्रेस पार्टी की सरकार ही दो तिहाई बहुमत से बनेगी। आशा कुमारी ने मुख्यमंत्री को नसीहत देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी पार्टी की बात करें क्योंकि भाजपा 4 गुटों में बंटी हुई है और मुख्यमंत्री को अपनी पार्टी पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा है कि भाजपा के कई नेता कांग्रेस पार्टी के संपर्क में है और जल्द ही पार्टी जॉइन करने वाले है।
आशा कुमारी ने कहा कि जिस तरह से भाजपा के कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे है कि आशा कुमारी भाजपा में जा रही है उन्हें में बताना चाहती हूं कि मैं कांग्रेस की सिपाही हूं और कांग्रेस में ही रहूंगी चाहे भाजपा मुझे पीएम क्यों ना बना दे। उन्होंने कहा की मैं ऐसी पार्टी में नहीं जाने वाली हूं, जिनका आने वाले विधानसभा चुनाव में सूपड़ा साफ हो जाएगा और हिमाचल प्रदेश में नई सरकार कांग्रेस के रूप में बनेगी।
