By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यशवंत छाजटा ने शिमला शहरी सीट से टिकट के लिए किया आवेदन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > यशवंत छाजटा ने शिमला शहरी सीट से टिकट के लिए किया आवेदन
himachal

यशवंत छाजटा ने शिमला शहरी सीट से टिकट के लिए किया आवेदन

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/02 at 5:36 AM
Share

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव यशवंत छाजटा शिमला शहरी सीट से टिकट के लिए आवेदन किया है। लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े छाजटा होली लॉज के करीबियों में शामिल है। वह जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के लंबे समय तक अध्यक्ष रहे। हाल ही में उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी का राज्य महासचिव बनाया गया है। पूर्व वीरभद्र सरकार में वह हिमुडा के उपाध्यक्ष रहे। शांत स्वभाव के छाजटा की जनता के बीच मजबूत पकड़ है।

पहाड़ी वोट के अलावा कारोबारियों और अन्य वर्गों से भी उनकी अच्छी पकड़ है। पिछले काफी समय से वह संगठन के लिए काम कर रहे हैं। आवेदन करने के बाद मीडिया से बातचीत में छाजटा ने कहा कि उन्होंने आवेदन किया है। हाई कमान यदि उन्हें टिकट देता है तो वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि बहुत सारे कार्यकता है जिन्होंने शिमला शहरी सीट से आवेदन किया है। कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि आवेदन सभी कर सकते हैं जिसे टिकट मिलेगा सब उसके लिए काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि बीते 15 साल से भले ही कांग्रेस पार्टी चुनाव हार रही हो, लेकिन इस बार हर हाल में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि बीते चुनावों में कांग्रेस पार्टी कुछ गलती करते आ रही थी, लेकिन इस बार भी गलती नहीं दोहराई जाएगी। सभी लोग मिलकर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि शिमला शहर की सीट इस बार कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी। उन्होंने कहा कि शिमला शहर की जनता भाजपा सरकार से तंग है। कोई भी वर्ग इनसे खुश नहीं है। कर्मचारी, किसान, बागवान, महिला किसी को भी कुछ नहीं किया। कोरोना काल में लोग सरकार की नीतियों से तंग हुए। लोगों को बरसात में भी पानी नहीं मिल रहा। जहां सरकार स्मार्ट सिटी की बात करती हैं हालात यह है कि सप्ताह बाद लोगों को पानी नहीं मिल रहा है।

TAGGED: Election, Shimal, Shimla Urban seat, ticket, Yashwant Chhajta
admin September 2, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article मैं कांग्रेस की सिपाही ही रहूंगी चाहे BJP मुझे PM क्यों ना बना दे: आशा कुमारी
Next Article शिमला शहरी सीट से संतोष शर्मा ने किया आवेदन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में पंचायती राज चुनावों के अंतिम चरण में 83.85% मतदान, नालागढ़ रहा सबसे आगे

Ago

पंडोह बांध से 6000 क्यूसेक अतिरिक्त पानी छोड़े जाने की चेतावनी, ब्यास किनारे लोगों को सतर्क रहने के निर्देश

Ago

चुनावी प्रतिद्वंद्विता के बीच सौहार्द की मिसाल: प्रागपुर वार्ड में केशव और गगन पराशर की आत्मीय मुलाकात

Ago

पंचायत चुनावों में जीत के बाद नूरपुर में समर्थकों का उत्साह, पूर्व मंत्री से मिले नव निर्वाचित प्रतिनिधि

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?