नाहन/देवेन्द्र कुमार: नाहन सर्किट हाउस में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कार्यकारिणी के गठन से पूर्व बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जंगवीर ठाकुर को प्रधान , चेतन ठाकुर को उपप्रधान, राजेश चौहान को सचिव, रणवीर सिंह को कोषाध्यक्ष व अंकुश चंदेल, राहुल ठाकुर, जय सिंह को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।
नवनियुक्त प्रधान जंगवीर ठाकुर ने बताया कि इस कार्यकारिणी के गठन का मकसद राजपूत समाज के लोगों की आवाज को उठाना, उनको आर्थिक तौर पर मदद करना है। इस मौके पर पुनीत सिंह पुंडीर, राकेश सिंह, मुकेश ठाकुर, रणजीत राणा, टेक सिंह, सतीश कुमार, जसविंदर राणा, अभिषेक ठाकुर, रविंदर ठाकुर, राम सिंह, सुरेश कुमार, बिनेश राणा, सोमनाथ ठाकुर ,नवीन ठाकुर (मीडिया प्रभारी)आदि शामिल हुए।
