बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: मनाली से वापिस लौट रहे चंडीगढ़ के कुछ युवकों ने बिलासपुर कोठीपुरा के समीप स्कूटी पर जा रहे एक स्थानीय युवक पर रॉड से हमला करके उसे घायल कर दिया और वहां से भाग गए।
इसी दौरान एक स्थानीय युवक ने घटना का वीडियो बना लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने तुरंत करवाई करते हुए इनोवा में सवार इन सभी युवकों को स्वारघाट में लगाए नाके में पकड़ लिया। जिनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी करवाई शुरू कर दी गई है। वहीं, घायल युवक को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल में लाया गया जहां उसके सिर पर चार टांके लगे हैं। युवक को फिलहाल अस्पताल से छुट्टी कर दी गई है।बताया जाता है कि ओवरटेक को लेकर यह विवाद हुआ जिसके बाद इनोवा में स्वार युवकों ने इस स्थानीय युवक पर हमला कर दिया।
मामला दर्ज किया गया
डीएसपी राजकुमार ने बताया कि शिकायत आने पर मामला दर्ज करके आगामी करवाई की जा रही है।
