By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 17 पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया 64वां स्थापना दिवस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 17 पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया 64वां स्थापना दिवस
himachalNews

17 पंजाब रेजिमेंट के पूर्व सैनिकों ने धूमधाम से मनाया 64वां स्थापना दिवस

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/11/15 at 6:45 PM
Share

मंडी, धर्मवीर-। 17वीं बटालियन, द पंजाब रेजिमेंट (17 Punjab – Rab Rakha) का 64वां स्थापना दिवस 14 नवंबर 2026 को होटल B4U, नेरचौक स्थित डडोर बाईपास में उत्साह और गरिमामय माहौल के बीच मनाया गया। इस विशेष अवसर पर हिमाचल प्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एकत्रित हुए और रेजिमेंट के गौरवशाली इतिहास एवं सैन्य परंपराओं को याद किया।समारोह में हवलदार भगत राम ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व सैनिकों के सामूहिक सहयोग से किया गया।

गौरतलब है कि 17 पंजाब रेजिमेंट की स्थापना 15 नवंबर 1962 को भारत-चीन युद्ध के दौरान मेरठ छावनी की भगत लाइन्स में हुई थी। वहीं, 18 मार्च 1969 को तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन ने बटालियन को Colours प्रदान किए थे। रेजिमेंट ने अपने गौरवशाली सफर में वीरता, अनुशासन, त्याग और राष्ट्रभक्ति की अनूठी मिसाल कायम की है।कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रेजिमेंट के शौर्य, अदम्य साहस और गौरवशाली सैन्य इतिहास को याद करते हुए सभी ने देशसेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।समारोह का विशेष आकर्षण मुख्य अतिथि हवलदार भगत राम ठाकुर का सम्मान रहा। उन्हें भारतीय सेना में 17 वर्ष और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 23 वर्ष सहित कुल 40 वर्षों तक राष्ट्र की सेवा करने के लिए स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने उनके लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की।इस अवसर पर पूर्व सैनिकों ने कहा कि ऐसे आयोजन न केवल पुराने साथियों को एक मंच पर लाते हैं, बल्कि आपसी भाईचारे, एकता और संगठनात्मक मजबूती को भी बढ़ावा देते हैं। 

TAGGED: Mandi Veterans of the 17 Punjab Regiment celebrated their 64th Raising Day
Chandrika November 15, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article खनन पट्टों के आवंटन में पारदर्शिता पर सवाल, कांग्रेस सरकार जनता के सामने रखे पूरा हिसाब : डी.एस. ठाकुर
Next Article अनिरुद्ध सिंह ने गुम्मा में सामुदायिक केंद्र, खेल मैदान और युवक मंडल भवन के निर्माण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

विधानसभा में महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला बयान दुर्भाग्यपूर्ण : रामपाल

Ago

धर्मशाला में घर के पास सड़क किनारे मिला 27 वर्षीय युवती का अधजला शव, जांच शुरू

Ago

शाहपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा की सौगात, 11.50 करोड़ से बने 100 बिस्तरों वाले अस्पताल का उद्घाटन

Ago

एनआईटी हमीरपुर में देशभर के रजिस्ट्रारों का दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव शुरू

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?