अनिल कुमार, किन्नौर: किन्नौर जिला में प्रदेश सरकार की ओर से बीते साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में लोगों को नौतोड़ के नाम पर प्रदेश सरकार व भाजपा के नेताओं ने गुमराह करने क़ा काम किया है। जिला की नौतोड़ भूमि की प्रक्रिया रुकने से लोग परेशानियों का सामना कर रहे है। यह बात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया पेनेलिस्ट सूर्या बोरस ने रिकोंगपिओ में आयोजित प्रेसवार्ता में कही। सूर्या बोरस ने कहा कि प्रदेश सरकार व भाजपा किन्नौर के नेता पिछले साढ़े चार वर्षों से जिला के मुख्य मुद्दे जिसमें नौतोड़ भूमि, एफआरए भूमि की प्रक्रिया को शुरू करने में असमर्थ हुई है।
जिला में एफआरए के तहत उन लोगों को सरकार ने भूमि प्रदान की है जिनका पिछले 30 वर्षों से भूमि पर कब्जा था,जबकि ऐसे सभी लोग जो 30 वर्षों से किसी भी भूमि पर काबिज थे वह स्वयं ही भूमि के मालिक बन चुके थे लेकिन सरकार ने उन्हें एफआरए के तहत भूमि देने पर गुमराह किया है। इसके अलावा नौतोड़ भूमि क़ई फ़ाइल सरकारी कार्यलयों में धूल फांक रहे है जिसके चलते लोग परेशान है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाकपा सरकार व जिला के अंदर भाजपा प्रतियाशी को जनता करारा जवाब देने को तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जिला ने विधायक किन्नौर जगत सिंह नेगी की अगुवाई में चुनाव लड़ने का काम करेगी और जिला के विकास कार्यों व मुख्य मुद्दे नौतोड़ व एफआरए भूमि प्रदान करने की प्रक्रिया को शुरू करेंगे।
