बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अर्न्तगत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने ग्राम पंचायत पलासला के गुग्गा मोहड़ा में लोक निर्माण विभाग के सब-डिविजन कपाहड़ा का शुभारंभ किया। इसके अतिरिक्त जेई सेक्शन जल शक्ति विभाग कपाहड़ा का भी शुभारंभ किया और कपाहड़ा में ही 3 लाख रुपये से बनी सामुदायिक भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग के सब डिवीजन और जल शक्ति विभाग के जेई सेक्शन के खुलने से क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
इसके अतिरिक्त सड़कों संबंधित समस्याओं और पानी से संबंधित समस्याओं और नए प्रोजेक्टों को प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने में कम समय लगेगा। उन्होंने पन्याला में पशु औषधालय का शुभारंभ किया और 4 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनी करलोटी पंचायत घर के अतिरिक्त हाल का भी उद्घाटन किया। 8 लाख से निर्मित समलोहल गांव की संपर्क सड़क और 3 लाख रुपये से बनी सामुदायिक भवन चेली का उद्घाटन किए। इस अवसर पर उन्होंने 3-3 लाख रुपये से बनने वाली महिला मंडल भवन गुरनाडू व सामुदायिक भवन गोयल का शिलान्यास, 2 करोड़ से अधिक का लागत से बनी उठाऊ पेयजल योजना मुंडखर-तलाओ-पलासला का उद्घाटन भी किया।
