अरविंदर सिंह, हमीरपुर:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने यह त्यागपत्र राष्ट्रीय स्तर पर संगठन चुनाव के सिलसिले में दिया है। पार्टी संविधान के अनुसार संगठन चुनाव के लिए वही व्यक्ति प्रचार कर सकता है जो किसी पद पर ना हो ।
पार्टी अध्यक्ष अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं प्रवक्ता गणों को किसी प्रत्याशी के लिए प्रचार के लिए तभी अनुमति देता है जब उन्होंने अपने पद से त्यागपत्र दिया हो। यही वजह है कि दीपक शर्मा ने प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता का पद छोड़ कर पार्टी प्रत्याशी मलिकार्जुन खरगे के लिए प्रचार करने का फैंसला लिया है ।
गौरतलब है कि दीपक शर्मा प्रदेश ककांग्रेस के सबसे वरिष्ठ प्रवक्ता हैं और कांग्रेस में प्रवक्ता के रूप में पिछले 15 वर्षों से सेवाएं दे रहे है। उनके इस पद से इस्तीफ़े के बाद ऐसा आभास होता है दीपक शर्मा किसी नई भूमिका में नजर आएंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय चुनाव में मलिकार्जुन खरगे एवं शशि थरूर के बीच मुकाबला होने जा रहा है। देखना होगा की अंतिम परिणाम क्या रहेगा। बरहाल हिमाचल प्रदेश में वरिष्ठ प्रवक्ता पद से त्यागपत्र देकर दीपक शर्मा ने हलचल तो पैदा कर ही दी है।
