By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: देश के 6 राज्यों के नामचीन नाटकों का होगा प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > देश के 6 राज्यों के नामचीन नाटकों का होगा प्रदर्शन
himachal

देश के 6 राज्यों के नामचीन नाटकों का होगा प्रदर्शन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/07 at 11:11 AM
Share

नाहन/देवेन्द्र कुमार: 1621 में बसे ऐतिहासिक शहर के एसएफडीए हाॅल 8 से 10 अक्तूबर तक रंगमंच का एक शानदार गवाह बनने जा रहा है। हालांकि, शहर में नाटकों का मंचन पहले भी होता रहा है, लेकिन शायद एक साथ देश के 6 राज्यों के नामचीन नाटकों का प्रदर्शन पहली बार होगा। दरअसल, रंगमंच को प्रोत्साहित करने में जुटी ‘स्टेपको सोसायटी’ द्वारा 8 से 10 अक्तूबर तक स्व. कुंवर शूरवीर सिंह की स्मृति में राष्ट्रीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोसायटी के अध्यक्ष रजित सिंह कंवर, महासचिव वसीम खान व संयुक्त सचिव राजीव सोढा ने सिरमौर प्रेस क्लब में आयोजित संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि उत्सव में राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार व नामी निर्देशक हिस्सा लेने नाहन आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 8.10 तक अक्तूबर से दो नाटकों का मंचन रोजाना शाम 4ः30 बजे से शुरू होगा।

8 अक्तूबर को अलवर व जमशेदपुर के नाटक होंगे, जबकि 9 अक्तूबर को भोपाल व नाहन के नाटकों का प्रदर्शन होगा। अंतिम दिन कुल्लू व दिल्ली की टीम नाटकों का मंचन करेगी। गौरतलब है कि रंगमंच के क्षेत्र में स्टेपको संस्था समूचे सिरमौर में एकमात्र ही है। इसके अध्यक्ष रजित सिंह कंवर ऑल इंडिया थियेटर काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। अध्यक्ष ने बताया कि नाटक का मंचन आसान नहीं होता। इसमें खर्चा तो होता ही है, साथ ही कई अन्य चुनौतियां भी होती हैं। उनका कहना था कि देश के ख्याति प्राप्त नाटक को लाइव देखने का अवसर कम ही मिलता है।

वैसे तो नाटक को देखने के लिए बड़े शहरों में टिकट भी खरीदना पड़ता है, लेकिन संस्था द्वारा रंगमंच के प्रेमियों को साक्षी बनने की निशुल्क सुविधा प्रदान की गई है। उनका कहना था कि रंगमंच के कलाकारों को लाना आसान नहीं होता, लेकिन खुशी की बात ये है कि आपसी मित्रता व प्रेम की खातिर बड़े कलाकार नाहन में मंचन के लिए आ रहे हैं। नाटकों को समय पर शुरू करना रंगमंच की संस्कृति है। उन्होंने कहा कि रंगमंच की तुलना विजुअल से नहीं की जा सकती, क्योंकि जहां विजुअल में रिटेक के अवसर होते हैं, वहीं नाटक में कलाकार के पास गलती की मामूली गुंजाइश भी नहीं होती। रजित ने उम्मीद जताई कि आयोजन में शहर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि व्यस्तता की भागदौड़ में ही नाटक के लिए एक घंटे का समय आसानी से निकाला जा सकता है। नाटक का अवलोकन जीवन पर भी सकारात्मक असर डालता है।

admin October 7, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 31 कृषि इनपुट डीलरों कों एक साल का डिप्लोमा पूरा करने पर प्रदान किए प्रमाण पत्र
Next Article काला आम और पांवटा साहिब क्षेत्र में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

कांग्रेस समर्थित जनप्रतिनिधियों का सम्मान समारोह, भाजपा के दावों पर अजय महाजन का पलटवार

Ago

नूरपुर में नशा तस्करों पर पुलिस का प्रहार, 1.345 किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार

Ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर CM सुक्खू का संदेश, प्रकृति संरक्षण का लिया संकल्प

Ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर शिमला में मिनी मैराथन, नशामुक्त और स्वच्छ हिमाचल का दिया संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?