नाहन/देवेन्द्र कुमार: आचार संहिता के चलते पुलिस ने दो अलग-अलग वाहनों से 15 लाख 73 हजार रुपए की नगदी चेकिंग के दौरान बरामद की है। दोनों वाहन उत्तराखंड से हिमाचल की सीमा प्रवेश कर रहे थे। मीडिया को जानकारी देते हुए जिला पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने बताया कि आचार संहिता के चलते पुलिस पूरी तरह से सतर्क है और जिला में प्रवेश करने वाले हर वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
इसी कड़ी में आज उत्तराखंड की तरफ से हिमाचल की सीमा पौंटा साहिब में रामपुर घाट बैरियर पर UP 12BB 7901 और UK 07PC 8578 से 12 लाख 73 हजार जबकि दूसरे वाहन से 3 लाख रुपए चेकिंग के दौरान बरामद किए। उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों ही आरोपी कैश के बारे में कोई भी डिटेल देने में नाकामयाब रहे। उन्होंने बताया कि आचार संहिता के दौरान 50,000 तक की नगदी ले जा सकते हैं। उससे अधिक नकदी ले जाने पर व्यक्ति को उसकी पूरी जानकारी देनी होती है।
एक सप्ताह में पकड़े अवैध शराब के कई मामले
एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा ने यह भी कहा कि पुलिस ने जिला में प्रवेश हो रही अवैध शराब को लेकर भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पिछले करीब 1 सप्ताह में पुलिस ने अवैध शराब के भी कई मामले पकड़े हैं, जिसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
