कांगड़ा (एकता): हिमाचल के कांगड़ा जिला की 104 वर्षीय भेक्कड़ी देवी का निधन होने से गांव में माहौल गमगीन है। खास बात यह है कि भेक्कड़ी देवी ने 3 दिन पहले ही घर से वोट डाला था। बता दें कि उप तहसील राजा का तालाब की डक पंचायत के आजाद हिंद फौज के सिपाही स्व. हीरा लाल की पत्नी वयोवृद्ध भेक्कड़ी देवी का रविवार को देहांत हुआ था।
उन्होंने अपनी अंतिम समय में भी राम-राम का जाप किया। वह उम्र के इस पड़ाव में भी बिल्कुल ठीक थी। वह अक्सर सुई में धागा खुद पिरोती थीं। खेतीबाड़ी, लोकगीत में उनका विशेष रुझान रहा है। उन्होंने 10 नवंबर को निर्वाचन आयोग की टीम द्वारा घर से ही वोट डाला था।
