लाहौल -स्पीति ज़िले में पंचायतों के उप प्रधान एवं वार्ड मेम्बर के उप- चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के उद्देश्य से निर्वाचन- कार्यक्रम अधिसूचित कर दिया गया है यह जानकारी – ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति, सुमित खिमटा ने दी।
उन्होंने कहा कि ज़िला लाहौल-स्पीति की पंचायतों, में केवल उप प्रधान एवं वार्ड मेम्बर की सीटों के लिए
उप-चुनाव होना है।
इसके लिए नामांकन पत्र भरने की तिथि 25 ,26,27 जुलाई को प्रातः 11 बजे से 3 बजे तक रहेगी। नामांकन पत्रों की छंटनी 28 जुलाई ,प्रातः10 बजे से शुरू होगी। नाम वापसी की तिथि 30 जुलाई, प्रातः10 बजे से सांय 3 बजे तक रहेगी, तथा इसी दिन सांय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तथा चुनाव चिन्ह आबंटित किये जायेंगे।
25 जुलाई से पूर्व निर्वाचन केंद्रों की सूची की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो 10 अगस्त प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक मतदान सम्पन्न होगा तथा ग्राम पंचायत के चुनाव परिणाम मतगणना के पश्चात इसी दिन घोषित किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य निर्वाचक अपना नाम निर्वाचन नामावली में, नामांकन पत्र भरने की अन्तिम तिथि से 9 दिन पूर्व तक जोड़ सकते है।
