मंडी, पद्धर : उपमंडल जोगिंदर नगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत गुम्मा के हिडिम्बा युवक मंडल गुम्मा अपना पहला स्थापना दिवस कल रविवार को मनाने जा रहा है । आपको बतातें चलें कि हिडिम्बा युवक मंडल गुम्मा नेहरू युवा केंद्र से मान्यता प्राप्त है । इस युवक मंडल ने एक वर्ष में अपनी अच्छी खासी पहचान बना ली ।
जानकारी देते हुए हिडिम्बा युवक मण्डल गुम्मा के कार्यकारी सदस्य लतेश कुमार और कुलदीप ठाकुर ने बताया कि कल 17 जुलाई को रविवार के दिन हिडिम्बा युवक मण्डल गुम्मा अपना पहला स्थापना दिवस मनाने जा रही है जिसमे बतौर प्रसिद्ध मुख्यातिथि समाजसेवी संजीव भंडारी उपस्थित रहेंगे और उस दिन हिडिम्बा युवक मण्डल गुम्मा के द्वारा प्रतिभोज का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमे सभी लोगों को सादर आमंत्रित निमंत्रण दिया है ।
हिडिम्बा युवक मंडल गुम्मा मनाएगा पहला स्थापना दिवस कल
Leave a comment
Leave a comment
