मंडी:परी शर्मा- प्रदेश के मंडी जिला के उंचाई वाले ईलाकों में जंहा बर्फबारी का सिलसिला जारी है ,तो वही निचले ईलाकों में कहीं बारिश हो रही है तो कहीं मौसम खराब है। बात अगर मंडी जिला के सराज क्षेत्र की करें तो यंहा के उंचाई वाले क्षेत्रों में बिती रात से रूक रूक कर बर्फबारी हो रही है। गाड़ागुसैणी में बिती रात बर्फबारी हुई, सुबह हिमपात का सिलसिला रूका और उसके बाद दोपहर से फिर बर्फ गिरना शुरू हो गई। बर्फ की गिरती फाहों से मौसम जंहा सुहाना है वही ठंड भी बढ़ गई है। हिमपात होने से अब क्षेत्र के लोगों को काफी पेरशानियों का सामना करना पड़ेगा। हालाकिं ये बर्फबारी सेब के पौधों और अन्य फसलों के लिए जरूरी है। सराज क्षेत्र के अलावा जिला के पर्यटन स्थल पराशर, शिकारी देवी में भी बर्फबारी हो रही हैै।
पर्यटकों से उंचाई वाले क्षेत्रों की ओर ना जाने का आग्रह
जिला प्रशासन ने भी खराब मौसम को देखते हुए लोगो और पर्यटकों से एहतियात बरतने को कहा है। एडीएम मंडी अश्वनी कुमार ने कहा कि जिला में पिछले कल से उंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है और आगामी 24 घंटों में भी हिमपात की संभावना है। उन्होंने बताया कि शिकारी देवी में 6 इंच बर्फबारी हुई है। फिलहाल छोटी गाड़ियों के लिए सभी सड़क मार्ग खुले है। एडीएम ने बताया कि बर्फबारी से निपटने के लिए जिला प्रशासन तैयार है और सभी अधिकारियों को इसको लेकर आदेश पहले ही जारी कर दिए गए है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी एडवायजरी जारी की जा रही है। साथ ही उन्होंने पर्यटकों को उंचाई वाले क्षेत्रों का रूख ना करने की सलाह दी है ताकि हादसों से बचा जा सके।
