By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अम्ब में विवाहिता से कथित मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पति समेत पांच पर केस दर्ज
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > अम्ब में विवाहिता से कथित मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पति समेत पांच पर केस दर्ज
crimehimachal

अम्ब में विवाहिता से कथित मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप, पति समेत पांच पर केस दर्ज

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/10/25 at 8:14 PM
Share

अम्ब-: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अम्ब थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अठवां में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के चार अन्य लोगों पर मारपीट, गाली-गलौच, जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकियां देने के आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी शादी अक्तूबर 2021 में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता और गाली-गलौच कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। महिला ने अपनी सास और ननद पर भी जाति के आधार पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता के अनुसार, उसे बार-बार जातिसूचक ताने दिए जाते थे और उसके हाथ से बना खाना खाने से भी इनकार किया जाता था।महिला का आरोप है कि कुछ महीने पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे उसकी चार वर्षीय बेटी के साथ घर से बाहर निकाल दिया था। इसके बाद वह अपने मायके में रहने लगी। शिकायत के मुताबिक, हाल ही में आरोपी गांव अठवां पहुंचे और उसके मायके पक्ष के परिजनों के साथ विवाद किया। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर उसकी बेटी को जबरन अपने साथ ले जाने की धमकी भी दी।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

TAGGED: Una Alleged assault and casteist remarks against a married woman
Chandrika October 25, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की बदहाली पर बरसे श्रीकांत शर्मा, सुक्खू सरकार से मांगा जवाब
Next Article एचआरटीसी पेंशनरों को वित्तीय राहत देने की मांग, लंबित लाभ जल्द जारी करने की अपील
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

एचआरटीसी पेंशनरों को वित्तीय राहत देने की मांग, लंबित लाभ जल्द जारी करने की अपील

Ago

लाहौल-स्पीति में स्वास्थ्य सुविधाओं और सड़कों की बदहाली पर बरसे श्रीकांत शर्मा, सुक्खू सरकार से मांगा जवाब

Ago

पीएम श्री बीटीसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नूरपुर में मनाया पर्यावरण दिवस, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने रखे विचार

Ago

ढलियारा में ब्रेक फेल होने से पलटा तारकोल से भरा टैंकर, बड़ा हादसा टला

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?