सोलन:योगेश शर्मा- सोलन के धर्मपुर थाने में एक कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिसमे पुलिस पर ही आरोप लग रहे हैं। जानकारी मिली है कि विशाल नामक युवक को चोरी के मामले में पुलिस ने 11 जनवरी की सुबह घर से गिरफ्तार किया ,लेकिन अगले ही दिन शाम को विशाल ने कथित आत्महत्या कर ली। युवक के घर वालों ने पुलिस पर बड़े आरोप लगाए हैं। इसलिए जब युवक को सोलन अस्पताल पोस्टमॉटर्म के लिए लाया गया तो परिवारवालों ने ऐसा करने से रोक दिया।
मृतक के बड़े भाई ऋषभ ने बताया कि उनका छोटा भाई 22 साल का था और पेशे से ड्राइवर था। 11 जनवरी की सुबह पुलिस उनके घर आई और उनके छोटे भाई को यह कहकर ले गई कि किसी चोरी के मामले में उसकी गाडी का इस्तेमाल हुआ है। 12 जनवरी को युवक विशाल से जब परिवार सदस्य मिलने गए तो देखा कि उसे काफी पीटा गया था। रात को पुलिस ने घरवालों को सूचित किया कि जेल में कम्बल का फंदा बनाकर युवक ने आत्महत्या कर ली है।
एएसपी बोले मामले की होगी जांच
इस मामले पपर एएसपी सोलन अजय राणा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। कल शाम उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिवार के आरोप लगे हैं तो मामले की जांच होगी।
