संजु चौधरी, शिमला: अदानी समूह को लेकर हिडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से ही कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया हैं कि केंद्र सरकार मामले को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं और जांच नहीं कर रही हैं। अदानी की आय इस तरह से बढ़ना सवाल खड़े करती हैं। आखिर मोदी सरकार जांच से क्यों भाग रही हैं, क्यों सरकार अदानी को बचाने का काम कर रहीं इसकी सच्चाई लोगों को पता चलनी चाहिए। यह बात शुक्रवार को शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने पत्रकार वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि अडानी 2014 में 609 वें स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए। हिड्नबर्ग की रिपोर्ट के बाद जो तथ्य सामने निकलकर आए हैं उसके बाद राहुल गांधी ने सदन में भी जांच की मांग उठाई थी, लेकिन पीएम चर्चा के जवाब में इस पर एक शब्द नहीं बोले। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अदानी के आगे सर झूका लिया हैं। यह सरकार आम आदमी की न होकर अदानी की बन गई हैं। देश की सरकार म्यूट और अदानी लूट के मोड में हैं। उन्होंने कहा की यह देश के हित में नहीं हैं और कांग्रेस इसे बर्दास्त नहीं करेगी।
वहीं हिमाचल में सीमेंट कंपनी विवाद पर अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस बदले की भावना से काम नहीं करती लेकिन प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर दो सीमेंट कंपनियां बंद करना अदानी की मंशा पर सवाल खड़े करता हैं।
